फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप चुनाव के लिए सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग जाने की तैयारी

विज्ञापन
रामपुर के इमामबाड़ा खासबाग में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली ख - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। स्वार-टांडा विधानसभा सीट पर उप चुनाव कराने के लिए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और कांग्रेस के उम्मीदवार हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग जाने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को इस सीट पर चुनाव कराए जाने का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री नवेद मियां की ओर से 2017 में हाईकोर्ट में दायर चुनाव याचिका पर 16 दिसंबर 2019 को सुनाए गए फैसले में स्वार से जीते अब्दुल्ला आजम का निर्वाचन रद्द कर दिया था। इस निर्णय के खिलाफ अब्दुल्ला ने सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की थी, जहां से किसी प्रकार का कोई स्टे आदेश नहीं हुआ था। रिट अब भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अब राज्य में खाली सीटों पर चुनाव की घोषणा में इस सीट को छोड़ दिया गया है। चुनाव की घोषणा न होने से राजनीति गर्मा गई है। उप चुनाव कराने के लिए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और कांग्रेस उम्मीदवार हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग जाने की तैयारी में हैं। मंगलवार को हमजा मियां ने आयोग को पत्र भेजकर चुनाव कराए जाने की मांग की थी। पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि उप चुनाव कराए जाने के लिए शीघ्र ही सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग की शरण ली जाएगी। इसके लिए विधिक औपचारिकता पूर्ण की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें