फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगराह पेयजल योजना से हजारों को मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। एक करोड़ आठ लाख से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना से क्षेत्र के हजारों लोगों को पीने का पानी मिलेगा। मंगलवार मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कोटखाई क्यारी पंचायत दौरे के दौरान पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान बरागटा ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों को संबोधित करते हुए बरागटा ने कहा कि क्यारी की सभी सड़कों को जल्द पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

क्यारी पीएचसी में शीघ्र ही ईसीजी मशीन लगाई जाएगी। कहा कि कोटखाई और जुब्बल के लिए पब्बर नदी से 38 करोड़ की लागत से उठाओ पेयजल योजना स्वीकृत हो गई। इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इस पेयजल योजना से जुब्बल कोटखाई क्षेत्र की करीब 27 पंचायतें लाभान्वित होगी।
एसडीएम सौरभ जस्सल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अतुल ज्योति गाजटा, तहसीलदार कोटखाई कैलाश कौंडल, इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर रविंद्र चौहान, क्यारी पंचायत की प्रधान दुरमा चौहान, उपप्रधान चेतन कढ़ैईक, पनोग पंचायत की प्रधान रंजना और उपप्रधान रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें