फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एसआईआर से न नागरिकता खतरे में और न ही मताधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि एसआईआर से किसी भी भारतीय मुसलमान की न नागरिकता खतरे में है ना मताधिकार।
विज्ञापन

नकवी ने चमरौवा विकास खंड क्षेत्र के कोयला ग्राम पंचायत के ग्राम मिलक विचौला में भाजपा की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि कुछ लोग सियासी साजिश के तहत हर संवैधानिक सुधार पर सांप्रदायिक प्रहार के जरिये मुसलमानों को राजनैतिक हाशिए पर खड़ा करना चाहते हैं, ताकि उनमें असुरक्षा का बीज बोकर वोटों की फसल काट सकें।
उन्होंने कहा कि इसी आपराधिक साजिश के जरिये थोक में मुसलमानों का वोट लेने वाले राजनैतिक दलों ने फुटकर में भी उनका सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और सियासी सशक्तीकरण नहीं किया। एसआईआर को लेकर काल्पनिक भ्रम का जाल फैलाने वाले सिंडीकेट के सियासी संक्रमण से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

नकवी ने कहा कि वोट चोरी के साजिशी शोर के बीच बिहार में बंपर वोटिंग ने साबित कर दिया कि सुनियोजित साजिश चारों खाने चित हो गई है। बंपर वोटिंग जनतंत्र की विक्ट्री का संदेश है। नकवी ने कहा कि यूपी में 2027 के चुनावी समर में भाजपा का सुशासन सफर आगे बढ़ता रहेगा।
विज्ञापन

इससे पहले वह चिरंजीव गुड्डू की माता के स्वर्गवास से शोकाकुल परिवार से मिलने उनके निवास गए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, अभय गुप्ता, हंसराज पप्पू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें