फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शहरयार खान के निधन पर नवाब परिवार ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पाकिस्तान के विदेश सचिव और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रहे नवाब शहरयार मोहम्मद खान के निधन पर रामपुर के शाही परिवार में शोक का माहौल है। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने उनके निधन पर शोक जताया। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि नवाब शहरयार मोहम्मद खान पाकिस्तान की बड़ी शख्सियत थे। वो नवेद मियां के मामा और फिल्म अभिनेता सैफ अली खां के चाचा थे। उनका जन्म मध्य प्रदेश के कुरवाई राजघराने में 29 मार्च 1934 को हुआ था। उनका निधन लाहौर में हुआ। वह कुरवाई के नवाब मुहम्मद सरवर अली खान और भोपाल की नवाबजादी आबिदा सुल्तान के पुत्र थे।
विज्ञापन

आबिदा सुल्तान भोपाल के नवाब हमीदुल्ला खान की बेटी थीं। नवाब भोपाल की रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां से अच्छी दोस्ती थी। नवेद मियां जब भी पाकिस्तान जाते थे तो नवाब शहरयार मोहम्मद खां से जरूर मिलते थे। पूर्व मंत्री नवेद मियां ने कुरवाई के अलावा भोपाल और पटौदी शाही परिवारों से बात कर शोक व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें