फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज के लिए महिला की हत्या की आशंका, भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर मायके वालों ने महिला के ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहजादनगर के ग्राम नरखेड़ा निवासी यासीन ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी बहन की शादी केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम तुमड़िया निवासी बाबू से हुई थी। ससुराल वाले लगातार बाइक देने का दबाव बना रहे थे और उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी बहन को कई बार मारपीट कर घर से निकाल चुके थे। 27 अक्टूबर 2022 को भी ससुराल वालों ने बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब वह बहन की ससुराल वालों से बात करके बहन को उनके घर छोड़ आया था।
29 जुलाई 2023 को उसने बहन का हाल चाल जानने के लिए अपने बहनोई को फोन किया तो उसने बहन के घर पर न होने की बात कहते हुए फोन काट दिया। अगले दिन उसका छोटा भाई बहन की ससुराल गया तो वहां बहन के न मिलने पर ससुराल वालों से पूछताछ की तो ससुराल वालों ने कुछ नहीं बताया। पीड़ित ने ससुराल वालों पर बहन को की हत्या करने की आशंका जाहिर की है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति बाबू, साबिर व दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें