रामपुर। पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में कोविड-19 वैक्सीनेशन कराया है। मंगलवार को मां-बेटे ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। 28 दिन बाद दोनों कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेंगे। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि नवेद मियां और बेगम नूरबानो को अपोलो हॉस्पिटल की हेल्थ वर्कर अनूपूर्णा ने वैक्सीन लगाई।