फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़छम से देवदार के 27 स्लीपर किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में वन माफिया सक्रिय है। बीते दिनों जहां पुलिस ने अवैध कटान के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं मंगलवार सुबह पुलिस ने देवदार के 27 स्लीपरों के साथ तीन लोगों को दबोचा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह चौकी प्रभारी सोहन लाल की अगुवाई में पुलिस दल ने कड़छम में नाका लगाया था। सुबह करीब चार बजे पुलिस ने यहां से गुजर रही एक जीप को तलाशी के लिए रोका।
इस दौरान जीप से देवदार के 27 स्लीपर बरामद किए गए। तीनों आरोपी सांगला से स्लीपर लेकर रिकांगपिओ की ओर जा रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 34 और फॉरेस्ट एक्ट की धारा 41 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस तीनों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कड़छम पुलिस ने 27 स्लीपरों के साथ तीन लोगों का गिरफ्तार किया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें