फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर से नसरीन जहां होंगी सपा की जिपंअ प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। सपा ने जिला पंचायत वार्ड 10 से चुनाव जीतीं नसरीन जहां को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भाजपा पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कांग्रेस समर्थन देने की बात कर रही है। वहीं, बसपा ने अभी इसको लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर रामपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पहले ही वार्ड 12 से जीते ख्यालीराम लोधी को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। ख्यालीराम लोधी पूर्व में भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वार्ड 10 से चुनाव जीतीं नसरीन जहां को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के 11 सदस्य हैं और पूरी ईमानदारी से जिला पंचायत अध्यक्ष को जिताने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 34 जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं, जिसमें समाजवादी पार्टी के 11 और भाजपा के सात सदस्य हैं। वहीं, जिले में 11 जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय चुने गए हैं, बसपा के तीन और कांग्रेस के दो जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। रामपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित है।
कांग्रेस देगी समर्थन, बसपा ने नहीं लिया निर्णय
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए सदस्यों की संख्या कम होने के कारण बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी खड़ा करने की स्थिति में नहीं हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेँद्र देव गुप्ता ने कहा कि पार्टी समर्थन ही करेगी, लेकिन किसे समर्थन किया जाएगा यह अभी तय नहीं किया गया है। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सागर का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। संभवत: एक-दो दिन में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय होंगे अहम
रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय सदस्यों की अहम भूमिका होगी। जिले में 34 जिला पंचायत वार्डों में 11 जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय चुने गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 18 सदस्यों की आवश्यकता होगी। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित करने वाली सपा के पास 11 और भाजपा के पास सात सदस्य ही हैं। लिहाजा जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आवश्यक 18 सदस्यों की संख्या पूरी करने के लिए दोनों ही पार्टी निर्दलियों के संपर्क में हैं। ऐसे में निर्दलीय सदस्यों की भूमिका काफी अहम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें