फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिना मान्यता चल रहा नारायण ई-टेक्नो स्कूल सील

Wed, 29 Apr 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास बिना मान्यता चल रहा नारायण ई-टेक्नो स्कूल मंगलवार को बीएसए ने सील कर दिया। दरअसल इस स्कूल ने मान्यता के लिए आवेदन किया था, लेकिन मानक पूरे न कर पाने की वजह से कार्रवाई की गई। इससे स्कूल प्रशासन में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

शासन ने अवैध तरीके से संचालित स्कूलों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि शहर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास नारायण ई-टेक्नो स्कूल संचालित किया जा रहा है, जिसकी बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं है।
इस शिकायत के आधार पर डीएम ने बीएसए के नेतृत्व में कमेटी गठित की थी। स्कूल की मान्यता को लेकर कागजात खंगाले गए तो पता चला कि यह स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त नहीं है, जिस पर खंड शिक्षाधिकारी ने नोटिस भी दिया था। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बीएसए कल्पना देवी टीम और पुलिस के साथ स्कूल पहुंचीं, जहां टीम ने प्रधानाचार्य से मान्यता संबंधी अभिलेख मांगे। अफसरों के मुताबिक स्कूल प्रशासन कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद स्कूल भवन को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


पांच सौ बच्चों का भविष्य अंधेरे में
रामपुर। स्कूल में करीब 500 बच्चे अध्ययनरत हैं। विभाग की कार्रवाई के बाद इन बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावकों में चिंता है। उनका कहना है कि बच्चों की पढ़ाई पर क्या असर पड़ेगा। हालांकि प्रबंधन का दावा है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।

साल भर पहले भी हुई थी कार्रवाई
रामपुर। बिना मान्यता के स्कूल संचालन की शिकायत पहले भी सामने आ चुकी है। साल भर पहले डीएम के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल को सील किया था, लेकिन बाद में इसे खोल दिया गया और फिर से संचालन शुरू हो गया था। अब सवाल उठ रहा है कि बिना मान्यता के यह स्कूल दोबारा कैसे संचालित होता रहा।



-

स्कूल का नया भवन तैयार कराने के लिए जमीन खरीद ली गई है, जिस पर निर्माण शुरू हो जाएगा। जहां तक मान्यता का सवाल है वह है। ग्रुप के तमाम अधिकारी आ रहे हैं। कोशिश की जा रही है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं हो। -जकिया यासमीन, प्रधानाचार्या नारायण, ई-टेक्नो स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें