फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे बच्चे भीषण गर्मी में हुए परेशान

Wed, 17 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /  बिलासपुर/ रामपुर
विज्ञापन
मंगलवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे बच्चे। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में नैनीताल हाईवे पर मंगलवार को  कैंटर खराब होने से वाहन करीब तीन घंटे जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। जाम में फंसे वाहन रेंग रेंगकर गुजरे। जाम खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

नगर में नैनीताल रोड स्थित बिजलीघर के पास मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे रुद्रपुर की ओर से रामपुर जा रहा कैंटर अचानक खराब हो गया। कैंटर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे- धीरे हालत यह होने लगा कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर दूर तक जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाइवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, तहसील रोड, अस्पताल रोड पर भी जाम लग गया। हालांकि कुछ पुलिसकर्मी जाम को खुलवाने मेें लगे रहे। फिर भी वाहन रेग- रेंग कर नगर से गुजरे। पुलिस ने जाम को शाम तक खुलवाया। जाम की वजह हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण भी रहा। हाईवे पर फैले अतिक्रमण को डीएम एसएस अवस्थी ने भी बेहद गंभीरता लिया था और एसडीएम डीएस गुप्ता को व्यापार मंडल आदि के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के आदेश एसडीएम व ईओ को दिए थे। एसडीएम ने कहा कि डीएम के आदेश का शीघ्र पालन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें