नैनीताल हाईवे पर गुरुवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
नैनीताल हाईवे पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली नगर से रुद्रबिलास चीनी मिल जा रही थी। अचानक नैनीताल हाईवे स्थित अहरो तिराहे के पास ट्रैक्टर खराब हो गई। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर
वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरूहो र्गइं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हो गया कि यात्री परेशान हो गए।
जाम की खास वजह नगर में फैला अतिक्रमण भी रहा। हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेंग- रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन व अतिक्रमणकरियों को जमकर कोसा।
जाम में फंसे ग्राम खंडिया निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव कुमार सोनू का कहना था कि वह लोग रोजाना का जाम पुलिस प्रशासन की ढिलाई के कारण लगता है, जिससे सभी लेाग रोजाना ही परेशान होते हैं, मगर प्रशासन कोई भी स्थायी समाधान नहीं कर रहा है जबकि, एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि वह जाम को लेकर पुलिस व नगरपालिका को हिदायत भी द चुके हैं, मगर अब अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।