फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर से हटेगा आजम खां की दिवंगत मां का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सांसद आजम खां की मां का नाम एफआईआर से हटाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दिया है। यह प्रार्थना पत्र नायब तहसीलदार की ओर से गंज थाने में दिया गया है।
विज्ञापन

जिला जेल के पास ही फांसी घर की जमीन है। सालों से इस जमीन को अवैध रूप से बेचा और खरीदा गया। प्रदेश सरकार की जमीन को न तो कोई बेच सकता है और न ही कोई खरीद सकता है। इसको लेकर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना हनी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी, जिसके बाद जिलाधिकारी ने जांच कराई। जांच में अवैध कब्जों की बात सामने आई, जिसके बाद नायब तहसीलदार ले 37 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें सांसद आजम खां के बेटे अदीब खां और उनकी बहन नसरीन को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा अमीर जहां पत्नी मुमताज मोहम्मद खां का नाम भी शामिल है, जो आजम खां की मां हैं। उनका इंतकाल छह साल पहले हो चुका है। आजम की दिवंगत मां के नाम रिपोर्ट कराने का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार केजी मिश्रा ने थाना गंज में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें एफआईआर ने आजम खां की दिवंगत मां का नाम हटाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें