फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं

Sat, 02 Jan 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं होगा। हाफिज सईद और दाऊद को भारत लाकर देश के कानून के अनुसार सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान इसलिए गए, क्योंकि हम शांति का संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन



इसका आतंकवाद के सवाल पर कोई समझौता नहीं होगा। इससे सख्ती से निपटा जाएगा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आईएसआईएस पूरे विश्व में आतंक का खेल खेल रहा है। भारतीय मुसलमानों की वजह से यहां अपनी जड़े नहीं जमा सका। इसलिए मुसलमानों को नमन।


अदनान सामी को भारतीय नागरिकता दिए जाने पर कहा कि इतिहास टटोलने से कुछ नहीं आज देखकर निर्णय लिया गया। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पठानकोट के एयरबेस पर आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ये निराश और हताश लोगों की साजिश है। शैतानी ताकतों की हर हरकत का कड़ा से कड़ा जवाब दिया जाएगा। इस हमले के पीछे जो लोग भी हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा। देश की सुरक्षा में किसी तरह से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें