फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में करें बिहार में हार की भरपाई

Sat, 02 Jan 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सुशासन संकल्प दिवस कार्यक्रम में विधानसभा चुनावों की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में हम अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम को हम सबक मानते हैं। बिहार में मिली हार की भरपाई सूद समेत यूपी से करेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से भ्रष्टाचार पर नकेल कसने और विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को सुशासन संकल्प दिवस मनाया।


रंगोली मंडप में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त विकास का माहौल बनाते हुए दुनिया में विश्व गुरु बनने की ओर बढ़ रही है।


कहा कि बिहार में पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा अनुरूप नहीं रहा। इससे सबक लेकर इसकी भरपाई यूपी-उत्तराखंड और अन्य प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर की जाएगी। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद सत्ता के दलालों की नाकेबंदी हो गई है।
विज्ञापन



केंद्र की ओर से विकास और विभिन्न योजनाओं के लिए प्रदेशों को भेजी जा रही पूरी धनराशि प्रयोग नहीं हो पा रही है। इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी। अभी हाल ही में यूपी को भी अपने मंत्रालय से विकास के लिए 303 करोड़ और असम को 700 करोड़ रुपये दिए हैं।


यूपी विधानसभा चुनावों में पार्टी के सीएम के चेहरे की घोषणा पर कहा कि जल्द ही एक धमाकेदार नेतृत्व दिया जाएगा। संगठन चुनावों को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के रूप में कोई भी ऐसा पदाधिकारी नहीं चुना गया है, जोकि हवा से उतारा गया हो। सभी पुराने कार्यकर्ता हैं।


जिले के संगठन में सभी वर्गों को बराबर प्रतिनिधित्व दिए जाने की बात कही। हाल में ही चुने गए मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों का स्वागत कर बधाई दी। इस दौरान संगठन चुनाव प्रभारी विंध्यवासिनी, सह प्रभारी राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष बलदेव औलख, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद, काशीराम दिवाकर, मिलक पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, सूर्य प्रकाश पाल, राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, ख्याली राम लोधी, सुभाष भटनागर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें