फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की हितैषी है केंद्र सरकार : नकवी

Sun, 07 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार सर्वसमाज के हित में काम कर रही है। किसान बीमा योजना इसका सबसे बड़ा सबूत है। नौ फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नैनीताल हाईवे की फोरलेनिंग कार्य का शिलान्यस करने आ रहे हैं। शिलान्यास का कार्यक्रम रुद्रपुर में होगा।
विज्ञापन



रविवार शाम नई दिल्ली से रामपुर पहुंचे नकवी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। नकवी ने चमरौवा ब्लाक से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता को ब्लाक प्रमुख बनने पर बधाई दी। कहा कि ये मिशन 2017 की शुरुआत है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इसकी शुरुआत हो चुकी है।


कहा कि नैनीताल हाईवे के फोरलेनिंग से उत्तराखंड के साथ-साथ रामपुर के लोगों को फायदा होगा। नकवी सोमवार को शिलान्यस स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने जाएंगे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव औलख ने बिलासपुर की तीन सड़कों ग्राम विशारद नगर से नवाबगंज, बिलासपुर से अहरो, बिलासपुर रुद्रपुर मार्ग बंगाली मोड से अहरो तक बनवाने की मांग की।
विज्ञापन



नकवी ने कहा कि वो केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से बात कर इन सड़कों का निर्माण कराने की कोशिश करेंगे। पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, ख्याली राम लोधी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, काशीराम दिवाकर, राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, मोहन लाल सैनी, राजीव मांगलिक, अजय तिवारी, भारत भूषण गुप्ता, जागेश्वर दयाल दीक्षित, प्रभात अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें