नगर के बीचोबीच से गुजरने वाले नैनीताल मार्ग पर गुरुवार को सुबह 11 बजे से रोड पर साप्ताहिक बाजार के दिन मार्ग पर अतिक्रमण के चलते जाम लग गया । इस के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा मुख्य मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग भी ट्रैफिक बढ़ने के कारण जाम हो गए। जाम में फंसे सैलानी तथा राहगीरों का भारी दिक्कत का सामना कारण पड़ा। मुख्य मार्ग शाम चार बजे से आवागमन सामान्य हो सका।
नगर में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। इसमें आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण समेत बड़ी संख्या में लोग बाजार में आते हैं। साप्ताहिक बाजार के कारण सड़कों पर ठेलों, फड़ों आदि के कारण सुबह करीब ग्यारह बजे मार्ग पर खनन की गाड़ियों समेत बड़ी गाड़ियों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। धीरे- धीर जाम की स्थिति खराब होने लगी तथा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बाजपुर तथा मुरादाबाद की ओर सड़क पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया लेकिन वाहनों के अधिक आवागमन हो जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग भी ठप हो गया। शाम को करीब चार बजे वाहनों का दबाव कम होने से जाम की स्थिति पर काबू पाया जा सका।