फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल

Tue, 05 Jan 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव के मौके पर मंगलवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इसका यूपी और उत्तराखंड के श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान ‘जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल’ से हाईवे गुंजायमान रहा।
विज्ञापन



नगर कीर्तन का शुभारंभ मंगलवार को नवाबगंज गांव स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हर गोंबिदसर से सुबह सात बजे दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह ने अरदास कराकर शुरू किया। इस दौरान वाहनों में संगत कीर्तन कर रहीं थीं। वहीं, गतका पार्टी करतब दिखा रहीं थीं।


इस दौरान श्रद्धालु श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के समक्ष मत्था टेककर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। नगर कीर्तन का धनौरा मोड़, बंगाली कालोनी मोड़, रुद्र बिलास चीनी मिल, कौशलगंज पर भव्य स्वागत किया गया। नगर कीर्तन उत्तराखंड के रुद्रपुर से काशीपुर मार्ग होकर महतोश मोड़ से रात में नवाबगंज पहुंचकर संपन्न हो गया।
विज्ञापन



रास्ते में बौसेना, चकफेरी मोड़, भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय के पास राइस मिलर्स चेयरमैन विपिन कुमार पप्पी, बीज संघ चेयरमैन अमृतपाल सिंह हैप्पी, बलवीर सिंह पप्पू, तारा सिंह गिल, अर्जुन सिंह, जत्थेदार हरजीत सिंह, बाबा प्रीतम सिंह, मनोज कंसल, प्रदीप गंगवार के पिता वीरेंद्र देव गंगवार, सिरोज सागर, रामजीवन गौतम आदि ने पंज प्यारों और बाबा अनूप सिंह को सरोपे भेंटकर सम्मानित किया।


मन्नत गार्डन में दीवान सजाया गया, जिसमें जत्थों ने कीर्तन किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। तराई सिख महासभा, विधायक संजय कपूर आदि ने सरोपे भेंट किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें