रामपुर। जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने बसपा छोड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। मुस्तफा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में चमरौआ सीट से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। मुस्तफा ने कहा है कि सेहत संबंधी कुछ समस्या और निजी व्यस्तताओं की वजह से पार्टी को समय नहीं दे पा रहे थे। इस वजह से उन्होंने बसपा छोड़ने का एलान कर दिया है। संवाद