फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव के किए 100 टुकड़े, सिर अंगुलियां काट ले गया हत्यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। टांडा के युवक की गुजरात के अहमदाबाद में क्रूरता पूर्वक हत्या कर दी गई। युवक की हत्या करने के बाद कटर से सिर और अंगुलियां काट ली गईं और शव के 100 टुकड़े किए गए। इन टुकड़ों को दो बैग में भर कर फेंक दिया गया। सोमवार को बैग में से दुर्गंध आने से एक चायवाले ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो शव की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन बाद इसकी पहचान टांडा निवासी शाकिर के रूप में हुई। शाकिर पिछले कई सालों से अहमदाबाद में सिलाई का काम करता था। शाकिर पिछले आठ दिनों से गायब था। उसके परिजनों ने अहमदाबाद में ही गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शाकिर की हत्या की सूचना मिलने पर उसके परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें