फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी के बेटे को पीटकर मार डाला

Sat, 20 May 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
सतीश
विज्ञापन

विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के पंजाबनगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी के बेटे की मंदिर के पास ही कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। परिजन रात में ही जिला अस्पताल लेकर आए और डाक्टरों के हालत गंभीर बताने पर बरेली ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुजारी का बेटा 12वीं का छात्र था। वह अपने पिता के साथ ही मंदिर की सेवा किया करता था। 

पंजाबनगर निवासी सुरेंद्र चंद शर्मा  स्थानीय प्राचीन शिव मंदिर में  पुजारी हैं। जबकि उनका बड़ा बेटा  सतीश शर्मा भी इसी मंदिर में उनके साथ सेवा करता है। वह कक्षा 12वीं का छात्र था।  पिता के कहीं चले जाने पर वह गुरुवार की शाम को मंदिर पर बैठा था। गुरुवार रात करीब नौ बजे जब वह मंदिर  से घर के लिए जा रहा  था, कि मंदिर के पास कुछ लोगों ने उसको  घेर लिया और पीट-पीटकर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। सतीश के सिर में गहरी चोटें थीं। सतीश के घर नहीं पहुंचने पर परिवार और आसपास के लोगों जाकर देखा तो वह  मंदिर के बाहर बेहोशी  की हालत में पड़ा देखा, उसके सिर से खून बह रहा था, गहरा जख्म था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उसे जिला अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर बेहतर ईलाज कि लिए उसको बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। बरेली में पहुंचने से पहली ही उसकी मौत हो  गई।  मौत के बाद परिवार के लोग उसके शव को  घर ले आए। सूचना के बाद पटवाई पुलिस व  सीओ सिटी दिनेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जबकि पिता की  तहरीर के आधार पर पुुलिस ने  अज्ञात के हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारे कौन हैं, कुछ पता नहीं चल सका है, क्योंकि पुजारी की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। सीओ सिटी का कहना है कि विवेचना की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें