फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी बोले: कोरोना से लड़ने में मोदी-योगी सरकार ने हर मोर्चे पर मजबूती से किया काम

Thu, 20 May 2021 02:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

नकवी ने कहा कि 'राष्ट्रीय आपदा' को 'राजनैतिक अवसर' बनाने वाले लोग 'संकट के समाधान का हिस्सा' बनने के बजाय 'सियासी व्यवधान का किस्सा' गढ़ने एवं 'भय-भ्रम का भौकाल' खड़ा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
रामपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि लगभग 140 करोड़ की आबादी वाले देश में कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए सरकार-समाज सभी संवेदनशीलता के संकल्प के साथ युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। नकवी ने गुरुवार को रामपुर जिला अस्पताल में कोरोना सुविधाओं का निरीक्षण किया एवं कमिश्नर, जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी से निपटने हेतु किये जा रहे युद्ध स्तर के कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


नकवी ने कहा कि 'राष्ट्रीय आपदा' को 'राजनैतिक अवसर' बनाने वाले लोग 'संकट के समाधान का हिस्सा' बनने के बजाय 'सियासी व्यवधान का किस्सा' गढ़ने एवं 'भय-भ्रम का भौकाल' खड़ा करने में लगे हैं। नकवी ने कहा कि मोदी सरकार "सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।" (सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें) के संकल्प के साथ समाज के सभी वर्गों की सेहत-सलामती के लिए काम कर रही है। अप्रत्याशित संकट से देश को उबारना सभी की प्राथमिकता है और हमें विश्वास है कि हम जल्द इस संकट से बाहर निकलेंगे।

नकवी ने कहा कि जो लोग पहले दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर सवाल उठाते रहे हैं, वही अब “वैक्सीनेशन प्रक्रिया पर भ्रम”पैदा कर रहे हैं। नकवी ने कहा कि जब जनवरी-फरवरी 2020 में कोरोना का संकट शुरू हुआ था तब से एक वर्ष के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लोगों की सेहत-सलामती के लिए सुविधा-संसाधन सुनिश्चित करने के प्रभावी उपाय किये।
विज्ञापन


जिसके नतीजे में जहां जनवरी-फरवरी 2020 में देश में कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए सुविधाएं न के बराबर थीं, वहीँ अब चाहे कोरोना वायरस की टेस्टिंग लैब, प्रतिदिन टेस्टिंग क्षमता, कोरोना टेस्टिंग किट, डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल, एन-95 मास्क, पीपीई किट एवं वेंटीलेटर-मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन हो, लोगों की सेहत-सलामती के लिए पर्याप्त सुविधा-संसाधन उपलब्ध हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है और अब तक लगभग 18 करोड़ 50 लाख लोगों को कोरोना टीका लगाया गया है। देश भर में 73 हजार 600 वैक्सीनेशन सेंटर चल रहे हैं। लाखों लोगों को प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है। आज देश भर में 2527  कोरोना टेस्टिंग लैब हैं, जिनकी प्रतिदिन की टेस्टिंग क्षमता 20 लाख से अधिक है। अभी तक लगभग 32 करोड़ कोरोना टेस्ट किये जा चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 20 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट हो रहा है।

नकवी ने कहा कि चाहे डेडिकेटेड कोरोना अस्पताल हों, आईसीयू बेड़ हों, वेंटीलेटर हों, मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई हो, मोदी और योगी सरकार ने हर मोर्चे पर मजबूती से काम किया है। कोरोना महामारी से लड़ाई में केंद्र सरकार ने राज्यों की भरपूर मदद की है। राज्यों को 1 करोड़ 69 लाख पीपीई किट, 4 करोड़ 8 लाख एन-95 मास्क, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की 11 करोड़ 16 लाख टैबलेट, 42 हजार 856 वेंटीलेटर, 1 लाख 7443 ऑक्सीजन सिलिंडर दिए गए हैं। "ऑक्सीजन एक्सप्रेस" ट्रेनों से राज्यों को हजारों मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाई गई है।

नकवी ने कहा कि पहले भी कोरोना चुनौतियों के दौरान 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन दिया गया। इसे जारी रखते हुए "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" के तहत पुनः 80 करोड़ जरूरतमंदों को प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो निशुल्क अनाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें