फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बदनाम विरासत, बौखलाई सियासत': I.N.D.I.A पर मुख्तार अब्बास नकवी का तंज, बोले- ऐसे गठंधन हो जाते हैं क्रैश

Wed, 02 Aug 2023 06:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपीए जब एनपीए हो गई तो नए चोला में पुराना खेला करने निकल पड़ी है। 
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी ने की भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को यहां कहा कि यूपीए जब एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट) हो गया तो "बदनाम विरासत, बौखलाई सियासत" नए चोले में पुराना खेला करने निकल पड़ी है। रामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात में  नकवी ने कहा कि "खानदानी खिलाड़ी" का "पुरानी ढोल में नया खोल, भी ढोल में पोल ही साबित होगा।

विज्ञापन


नकवी ने आगे कहा कि कुछ नए पार्टनर के साथ दिवालिया डायनेस्टी का यह गठबंधन सिर्फ ठगबंधन है। नकवी ने कहा कि "यूपीए के छल पर एनपीए की छाप" छलचंदों की छवि को छलनी कर चुका है। इनके नए गठबंधन की हालत उस प्लेन की तरह है> जिसका 'पायलट अनाड़ी, पैसेंजर खिलाड़ी' हैं। ऐसे प्लेन की या तो इमरजेंसी लैंडिंग होती है या वो क्रैश हो जाता है।

 नकवी ने कहा कि मोदी के काम की गिनती ने कुनबे का गणित बिगाड़ दिया है, परिवार की "मोदी हराओ सनक" पर "पब्लिक का मोदी जिताओ" संकल्प भारी है। नकवी ने कहा कि "चौबीस के चुनावी चूल्हे पर ख्याली खिचड़ी, खानदानी खुरचन" साबित होगी। "सपने एक मुंगेरी अनेक के अंतर्विरोध के अखाड़े में एकता का नगाड़ा टांय-टांय फिस्स होगा।" एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व वाला जांचा-परखा खरा गठबंधन है दूसरी तरफ कांग्रेस के "छल की बाजीगरी" है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें