फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: निरमंड में घर जमींदोज, जमीन धंसने से शरनाल गांव को खतरा

Wed, 02 Aug 2023 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रौ (रामपुर बुशहर)/रोहतांग/धर्मपुर (सोलन)/सांगला/रिकांगपिओ(किन्नौर)

सार

प्रदेश में बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। तीन और चार अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
सोलन में अर्की-मांझू सड़क पर पहाड़ी से गिरीं चट्टानें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कुल्लू में भारी बारिश से हो रही तबाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार रात को निरमंड उपमंडल के शरकोटी गांव में दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। वहीं, रामपुर उपमंडल की दरकाली पंचायत के शरनाल गांव पर भूमि धंसने से पूरे गांव पर खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


जुलाई के दूसरे सप्ताह में बंद हुआ ग्रांफू-काजा मार्ग 22 दिनों बाद बहाल हो गया है। इस मार्ग पर अभी फोर बाई फोर वाहन ही जा सकेंगे। सैलानियों और बड़े वाहनों को अभी इंतजार करना होगा।

ग्रांफू-काजा मार्ग बहाल होने से लाहौल का संपर्क स्पीति से जुड़ गया है। सड़क बहाली के लिए बीआरओ के 94 आरसीसी की टीम को 42 किलोमीटर सड़क खोलने के लिए 19 दिनों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सोलन जिला में परवाणू से कुमारहट्टी तक 80 फीसदी फोरलेन दोनों तरफ से बहाल कर दिया है।

विज्ञापन

जिन स्थानों पर अभी सिंगल लाइन यातायात चल रहा है, उनमें कसौली रोड के समीप सोफत पेट्रोल पंप, कोस्मो कंपनी जाबली, चक्कीमोड व तंबूमोड आदि शामिल हैं। भारी बारिश के कारण फोरलेन पर आधा दर्जन स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

जाबली के हल्दीराम कांपलेक्स मोड़ पर सड़क के धंसे हुए भाग को ठीक कर दिया गया है। कोस्मो कंपनी के नीचे सड़क के धंसे हुए भाग को ठीक करने का काम चल रहा है। फोरलेन निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे को बहुत नुकसान हुआ है। रात-दिन मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है।

आज मौसम खराब रहने के आसार कल-परसों के लिए ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में बुधवार को भी बारिश के आसार हैं। तीन और चार अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। सात अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मंगलवार शाम तक प्रदेश में 321 सड़कें और 234 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। 

24 जून से एक अगस्त तक प्रदेश भर में 76 भूस्खलन हुए। 53 बार अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ आई। 194 लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वायुसेना ने पहुंचाया राशन, 11 अस्वस्थ सैनिकों को भी निकाला

भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने मंगलवार को छितकुल से आगे 13,000 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित खान दुमती और निथल थाच में 1.95 टन राशन सहित आवश्यक दवाइयां पहुंचाईं। इस दौरान 11 अस्वस्थ सैनिकों को भी सुरक्षित निकाला गया।

दरअसल, भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से किन्नौर जिला के सांगला घाटी में सेना और अर्धसैनिक बलों की चौकियाें के रास्ते पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें