केंद्र सरकार गरीब परिवारों को लेकर फिक्रमंद है। इसके लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका गरीबों को लाभ भी मिल रहा है। ये बातें सांसद नैपाल सिंह ने उज्जवला योजना के तहत 30 बीपीएल परिवारों को गैस चूल्हा और सिलेंडर वितरित करते हुए कहीं।
गांव पीपलीनायक के जनता इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने लोगों से केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होनें भाजपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों जुटने का आह्वान किया। सांसद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए तुष्टिकरण का आरोप लगाया। कहा, इससे प्रदेश की जनता में हाहाकार मचा हुआ है। सपा सरकार में गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने हसीना बी, सादिक खातून, कमलेश देवी, परवीन जहंा, कलसुम बेगम सहित तीस बीपीएल परिवारों को गैस चूल्हों का वितरण किया।
इससे पहले समारोह में भारत गैस के एरिया मैनेजर व योजना प्रभारी श्रीश मित्तल ने महिलाओं को गैस के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मोहन कुमार लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष सरेश चंद्र गंगवार, ताज भारत गैस ग्रामीण वितरक दढ़ियाल के मजहर अली, राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र गोयल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, अनुराग कंबोज, शांति लाल चौहान, स्वार सांसद प्रतिनिधि भगवान दास सैनी, प्रधान विजय पाल, जिला पंचायत सदस्य प्रीतम सिंह कांबोज आदि रहे।
इधर, टांडा के बादली में सांसद डा. नैपाल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता दीपक ठाकुर के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता पप्पन सक्सेना ने ग्राम बादली तथा नगर के देव स्थलों पर सोलर लाइट लगवाने, हिंदू जागरण मंच ने सांसद से टंडोला, टंडौली तथा बादली के श्मशान घाट की चहारदीवारी कराने की मांग की। सांसद प्रतिनिधि मोहन लाल लोधी, संतोष वाल्मीकि, सुरेश सैनी, मेवाराम सागर आदि रहे।