फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर जिले में पर्वतारोहण उपकेंद्र खोलने के लिए सरकार को भेजा है प्रस्ताव : हेमराज

विज्ञापन
रक्षम पंचायत में जेपी एस सी एडवेंचर एंड कल्चर फाउंडेशन द्वारा आयोजित 14 दिवसीय स्कीईंग प्रशिक्? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए पर्वतारोहण का उपकेंद्र खोला जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव बनाकर सौंपा है। उपकेंद्र खुलने से क्षेत्र के युवाओं को स्कीइंग, ट्रैकिंग समेत साहसिक खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

यह बात उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने सांगला तहसील की रक्षम पंचायत में जेपीएस सी एडवेंचर एंड कल्चर फाउंडेशन के आयोजित 14 दिवसीय स्कीइंग प्रशिक्षण शिविर के समापन के दौरान कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इनका सही प्रकार से दोहन कर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सकते है।
जिले में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को देखते जिला प्रशासन ने जिले में पर्वतारोहण उपकेंद्र खोलने का एक प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा गया है, ताकि जिले के युवाओं को साहसिक पर्यटन ट्रैकिंग, स्कीइंग का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार और रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जिले में सहासिक पर्यटन के क्षेत्र में बहुत कम काम हुआ है। अगर इस ओर ध्यान दिया जाए तो, आजीविका के अवसर पैदा होंगे और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उपायुक्त ने जेपीएस सी एडवेंचर एवं कल्चर फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कि इतने कम समय में उन्होंने युवाओं विशेषकर साहसिक खेल प्रेमियों को स्कीइंग के साथ-साथ आपदा प्रबंधन का बेहतर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक प्रद्युम्न ने 14 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था गर्मी के मौसम में पर्वतारोहण का प्रशिक्षण शिविर भी लगवाएगी।
सेवानिवृत्त उप कमांडेंट डीएस नेगी ने इस अवसर पर सभी गण्यमान्य लोगों का स्वागत किया। उपायुक्त ने श्रेष्ठ प्रशिक्षु सुनील और कनिका को सम्मानित किया। साथ ही संस्था के अध्यक्ष और प्रशिक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण शिविर में 15 युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान उपमंडलाधिकारी कल्पा, जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मेजर अवनींद्र कुमार, कर्नल खान और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें