उर्दू मुअल्लिमों ने मांगा सहायक अध्यापक का पदनाम
- फोटो : amarujala
उर्दू मुअल्लिम डिग्री धारकों ने सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। डिग्रीधारक बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि उन्होंने टीईटी उत्तीर्ण कर लिया है, लेकिन अभी तक सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति नहीं की गई है।
3500 पदों का सृजन कर नियुक्ति की घोषणा भी की जा चुकी है। ज्ञापन में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शमीम जहां, यासमीन, सलमा, फरीद अहमद, शाकिर अली, शगुफ्ता, परवीन शामिल थीं।