फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 28 Nov 2026 11:10 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक(रामपुर)। दवा लेकर नाती के साथ बाइक से घर लौट रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम आगपुर निवासी हरीश (48) शनिवार देर शाम अपने तीन वर्षीय नाती के साथ ग्राम परम से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। करींगा और पटिया गांव के बीच उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि हरीश अपने नाती को साथ दवा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। हरीश की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी गुड्डू सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें