फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शीबो हत्याकांड में फरार सास गिरफ्तार, पति पहले ही भेजा जा चुका है जेल

Tue, 14 Jul 2026 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। मिलक सीकमपुर गांव में विवाहिता शीबो की हत्या के मामले में टांडा पुलिस ने फरार चल रही उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी पति मुनव्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार को गिरफ्तार की गई आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

कटघर (मुरादाबाद) थाना क्षेत्र के गांव भैसिया निवासी मुस्तकीम ने 25 अप्रैल को टांडा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री शीबो को ससुराल पक्ष लगातार प्रताड़ित करता था। आरोप है कि पति और अन्य ससुरालियों ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति मुनव्वर, सास अख्तारूल, देवर फैजान, भूरिया और साबरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस ने मुख्य आरोपी पति मुनव्वर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे में वांछित चल रही सास अख्तारूल निवासी मिलक सीकमपुर को मंगलवार दोपहर करीब 2:50 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज पंत ने बताया कि मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें