फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जन आरोग्य मेले में दो हजार से ज्यादा मरीजों ने कराई जांच

Sun, 18 Aug 2024 11:01 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार को जन आरोग्य मेले में दो हजार से ज्यादा मरीजों ने अपना चेकअप कराकर दवाई ली। सुबह करीब 10 बजे से जिलेभर में जन आरोग्य मेले लगाए गए। इन मेलों में 36 प्राथमिक केंद्रों पर कुल 927 पुरुषों, 986 महिलाओं और और 310 बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
विज्ञापन

टांडा में 25 मरीज देखे गए। केमरी केंद्र पर 130 मरीजों की जांच हुई। मिलक स्वास्थ्य केंद्र पर 60 मरीजों का परीक्षण हुआ। धमोरा में 10 मरीजों ने इलाज कराया। बिलासपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नबावगंज, बेगमाबाद, मानपुर ओझा में 112 मरीजों का उपचार हुआ। शाहबाद में डॉक्टरों ने 100 मरीजों की सेहत जांची। स्वार के सात उपकेंद्रों पर 100 रोगियों की जांच हुई और दवाएं वितरित की गईं। मीरापुर उपकेंद्र पर 75, पैगंबरपुर में 40, मसवासी में 153, मिलकखानम में 151 तथा डोंकपुरी टांडा में 50 रोगियों की स्वास्थ्य जांच हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में मरीजों को जांच के बाद दवाई दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें