फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन---- रविवार को हुआ हाईस्कूल की 9450 व इंटर की 4445 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की 9450 और इंटरमीडिएट 4445 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन के दौरान 292 परीक्षक और 15 उप प्रधान परीक्षक गैर हाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर निरीक्षण किया, तो उप नियंत्रकों को गैरहाजिर कर्मियों की सूची बनाकर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को मूल्यांकन का दूसरा दिन था। राजकीय रजा इंटर कॉलेज और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में सुबह नौ बजे मूल्यांकन शुरू हुआ। राजकीय रजा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक डॉ. अरविंद गौतम ने बताया कि रविवार को इस केंद्र पर 4445 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस केंद्र पर अब तक 5581 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। रविवार को इस केंद्र पर 96 परीक्षक और 11 उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे। राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि रविवार को इस केंद्र पर 9450 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। अब तक इस केंद्र पर 9738 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इस केंद्र पर 196 परीक्षक और चार उप प्रधान परीक्षक गैरहाजिर रहे। जिसकी रिपोर्ट डीआईओएस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें