फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गर्दन रेती, फिर खुद की काटी, दोनों की हालत गंभीर

Sat, 07 Nov 2026 03:46 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के नागफनी क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते तौकीर ने पत्नी फरहीन की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद खुद की गर्दन भी काट ली। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पति-पत्नी विवाद की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र के दसवां घाट मोहल्ले में युवक ने धारदार हथियार से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद उसने अपनी गर्दन भी काट ली। घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दसवां घाट मोहल्ला निवासी तौकीर का शनिवार दोपहर करीब तीन बजे किसी बात को लेकर पत्नी फरहीन से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तौकीर ने धारदार हथियार से फरहीन की गर्दन पर वार कर दिया।

इसके बाद उसने खुद पर भी हमला कर लिया। दोनों लहूलुहान होकर घायल हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस घरेलू विवाद को घटना की वजह मानकर जांच कर रही है। विवाद किस बात को लेकर हुआ था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों के बयान दर्ज होने के बाद घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें