फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शाहबाद में बंदरों ने छत से बरसाए नोट, बीनने दौड़े लोग

Fri, 16 Jan 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखाने के लिए रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी उठा ले गए बंदर, मोहल्ला बेदान की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद (रामपुर)। मोहल्ला बेदान में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहां सुखाने के लिए रखे गए करीब एक लाख रुपये के नोट बंदर उठा ले गए। बंदरों का झुंड नोट लेकर छत पर चढ़ गया और वहां से नोट नीचे फेंकने लगा। नोटों की बारिश देखकर मोहल्ले के बच्चे और अन्य लोग उन्हें बीनने दौड़ पड़े।
मोहल्ले वालों के अनुसार बेदान निवासी हामिद के नोट भीग गए थे, जिन्हें उन्होंने सुखाने के लिए रखा था। इसी दौरान बंदर पहुंचे और नोट उठाकर छत से नीचे फेंकने लगे। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हामिद ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को हटाया और नोट समेटे, लेकिन गिनती करने पर 21,500 रुपये कम निकले।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
शाहबाद में बंदरों का आतंक पहले भी देखने को मिल चुका है। इससे पहले कोतवाली के सामने डायल 112 पुलिसकर्मियों का वॉलेट लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गए थे और नोट नीचे फेंके थे। वहीं तहसील परिसर में बैनामा कराने आए लोगों के ढाई लाख रुपये का थैला भी बंदर लेकर पेड़ पर चढ़ गया था, जहां नोटों की बारिश हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें