फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रंग से पहले बाजार पर हुई धनवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होली से एक दिन पहले रामपुर के बाजारों में जमकर धन वर्षा हुई। मिस्टनगंज, पुराना बाजार और ज्वाला नगर में लोगों ने खूब खरीदारी की। यहां कतार से पिचकारियों और होली के रंगों की दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई दी। इसके अलावा त्योहार पर मेहमानों के स्वागत के लिए रंग-बिरंगी कचरी और पापड़ भी बाजार में खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

होली की मस्ती शुरू हो चुकी है। रविवार को होलिका दहन होगा। इसके बाद सोमवार को रंगोत्सव मनेगा। त्योहार के एक दिन पहले शनिवार को बाजार में काफी अधिक भीड़भाड़ रही है। रंग-गुलाल और अबीर की दुकानों से बाजार पटा पड़ा है। बाजार में हर्बल पैकेट वाले कलर की बिक्री काफी अधिक हो रही है। इसके साथ ही इस बार फॉम वाले कलर भी आकर्षक दामों में बिक रहा है।
बच्चों की मनभावन पिचकारियां खूब बिक रही हैं। मोटू-पतलू, डोरीमोन, स्पाइडर मैन के टैंकर की खूब बिक्री हुई है। इसके साथ ही इस बार अनोखी तरीके से बनाई गई हथौड़ा पिचकारी भी बाजार में उपलब्ध है। पिचकारियों के रेट 100 से लेकर पांच सौ रुपये तक हैं। जिसकी खरीदारी बंपर तरीके से हो रही है। इसके अलावा चटक रंगों की छोटी वाली डिब्बी खूब खरीदी गई है। दुकानदारों का कहना है कि पिचकारियां खूब बिक रही हैं। इसके साथ ही कचरी-पापड़ और पूजन की सामग्री भी मिल रही है। शहर के बीचोंबीच मिस्टनगंज, पुराना बाजार, ज्वाला नगर और नसरुल्ला खां बाजार में कपड़ों की भी खूब बिक्री हो रही है। रविवार को भी बाजार में जबर्दस्त भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें