फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शिक्षक की हत्या के विरोध में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुजफ्फरनगर में उत्तर पुस्तिकाएं लेकर गए शिक्षक की हत्या के विरोध में माध्यमिक शिक्षकों ने शनिवार को कुछ देर के लिए मूल्यांकन का बहिष्कार किया। इस दौरान मृत शिक्षक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। बाद में शिक्षकों ने कॉपियां चेक कीं।वाराणसी के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को मुजफ्फरनगर में उत्तर पुस्तिकाएं लेकर पहुंचने पर एक पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद प्रदेश भर के शिक्षकों में आक्रोश है। माध्यमिक शिक्षक संघ ने इसको लेकर पिछले दिनों कार्य बहिष्कार भी किया था। प्रांतीय आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने शनिवार को भी कुछ देर के लिए मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक राजकीय मुर्तजा इंटर काॅलेज में जमा हुए, जहां उन्होंने मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि सभी शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य बहिष्कार किया। कहा कि शिक्षक धर्मेंद्र की पत्नी को आजीवन धर्मेंद्र कुमार को मिल रहे वेतन के बराबर पेंशन दी जाए। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की मूर्ति स्थापित की जाए। पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए जाएं। इस अवसर पर जिला मंत्री विक्रम कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अनुज कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार, विनोद कुमार रामनायक, संजीव कुमार, अजय सिंह राठौड़, मनोज कुमार, दशरथ गुप्ता, जगपाल सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रभारी धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।



शनिवार को 25 हजार कॉपियां हुईं चेक
रामपुर। शिक्षकों के विरोध के बाद भी जिले के दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर 25 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजकीय मुर्तजा इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार के मुताबिक शनिवार को हाईस्कूल की 16 हजार उत्तर पुस्तिकाओं को चेक किया गया। अब तक 1.15 लाख काॅपियां चेक की जा चुकी हैं। अभी 25 हजार काॅपियां चेक होनी रह गईं हैं। इसके अलावा राजकीय रजा इंटर काॅलेज में इंटर की काॅपियां चेक की गईं। यहां पर करीब नौ हजार काॅपियां चेक की गईं। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब मूल्यांकन का कार्य 27 मार्च से फिर शुरू होगा। होली की वजह से 26 तक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें