फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Fri, 13 Nov 2026 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। पुलिस ने एक छात्रा से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि वह अपने गांव से दूसरे गांव कोचिंग पढ़ने जा रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के विक्की, दिनेश, बृजेंद्र और एक अन्य युवक ने उसकी साइकिल रोकी। उन्होंने छात्रा से बदतमीजी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर पीछे आ रहे चाचा को देखकर सभी आरोपी भाग गए।
जब परिवार के लोग आरोपियों के घर विरोध करने पहुंचे, तो उन्हें गालियां दी गईं और मारपीट की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने जांच जारी होने की बात कही, जबकि सीओ देवकीनंदन ने जल्द कार्रवाई के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें