फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से गुलजार होगा रियासत कालीन मॉडल मांटेसरी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रियासत कालीन मॉडल मांटेसरी स्कूल फिर से गुलजार होगा। चार सरकारी स्कूलों के बच्चे यहां 05 सितंबर से पढ़ाई करते नजर आएंगे। इसके लिए मांटेसरी स्कूल की बिल्डिंग की रंगाई-पुताई की जा रही है। बिल्डिंग में बच्चों की कक्षाएं संचालित करने के लिए मेज-कुर्सी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

मॉडल मांटेसरी स्कूल की स्थापना 1945 में रामपुर रियासत के आखिरी नवाब ने किला परिसर में हामिद मंजिल के बगल में कराई थी। इस स्कूल में बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाती थी। कुछ साल यह पहले यह स्कूल बंद हो गया था और इसकी बिल्डिंग खाली पड़ी थी। दो साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी ने आंजनेय कुमार सिंह ने इस बिल्डिंग को रजा लाइब्रेरी को सौंपे जाने का प्रस्ताव रखा था, ताकि लाइब्रेरी की पेटिंग्स को यहां संरक्षित किया जा सके। लेकिन यह यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। अब इस बिल्डिंग में चार सरकारी स्कूलों का संचालन होगा। ये चार स्कूल अब तक किराये की बिल्डिंग में संचालित हो रहे थे। इन स्कूलों के बच्चों की कक्षाएं 05 सितंबर से यहां संचालित होंगी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) अशोक कुमार की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक मॉडल मांटेसरी स्कूल की बिल्डिंग में प्राथमिक विद्यालय लाल कबर के 96, प्राथमिक विद्यालय गंज के 62 , उच्च प्राथमिक कमरलका के 119 और उच्च प्राथमिक विद्यालय पब्लिक (ठोठर) के 81 बच्चों की कक्षाएं यहां से संचालित होंगी। मॉडल मांटेसरी स्कूल में चार स्कूलों के बच्चों की कक्षाएं संचालित करने के लिए बिल्डिंग की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई कराई जा रही है। मॉडल मांटेसरी स्कूल की बिल्डिंग में बच्चों के स्वागत के लिए दीवार पर जगह-जगह पेंटिंग्स बनाईं जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें