फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िधायक ने खंगाले थाना, तहसील और अस्पताल

Sat, 25 Mar 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद में थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं भाजपा विधायक राजवाला थानाध्यक्ष से जानकारी लेती हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राह पर चलते हुए मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक राजबाला ने अपने समर्थकों के संग थाने से लेकर तहसील और फिर सीएचसी तक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर दफ्तरों में गंदगी मिली। इस दौरान उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि अब सुधर जाओ नहीं तो सरकार लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

मिलक विधायक राजबाला ने शुक्रवार को अचानक शाहबाद पहुंचकर दफ्तरों का निरीक्षण कर डाला। सबसे पहले तहसील में एसडीएम बी प्रसाद के साथ पूरी तहसील परिसर का निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने अफसरों व कर्मियों की बैठक ली,जिसमें कहा कि योगी जी का नारा है सबका साथ सबका विकास इस नारे पर काम करना है।  अगर काम में कोई लापरवाही पाई गई तो किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।
विज्ञापन


और उसके बाद शाहबाद सीएचसी का निरीक्षण  किया। निरीक्षण के दौरान यहां गदंगी मिली, जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने सबसे पहले महिला वार्ड और लेवर रूम में गई जाते समय दीवारों पर गुटखे की पीक दिखाई दी।  जिस पर विधायक का पारा चढ़ गया। कहा कि सब कुछ देखने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।  आगे सभी डाक्टरों से कहा कि किसी भी मरीज के साथ कोई लापरवाही नहीं की जाएगी अगर ऐसा पाया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।  
विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने एक महिला मरीज से जानकारी ली कि दवाई वगेराह सब कुछ ठीक है या नही, डाक्टर देखते है या नहीं | आगे कोतवाली में आकर दफ्तर में कई साल पुराना रजिस्टर चैक किया गया। कोतवाली में बैठी एक बुजुर्ग महिला से उसके हाल चाल पूछे और कहा कि कोई परेशानी हो तो बताये। आगे सभी मुकदमो व लम्बित पड़े मुकदमो की जानकारी ली और सही तरीके से जाँच कर कार्यवाही के कोतवाल को दिशा निर्देश दिए गए।  बाद में उन्होंने हवालात को भी देखा गया जहाँ पर सब कुछ ठीक पाया गया, और बाद में वह यहीं से वापस हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें