फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन की विधायक: एडीएम को फोन कर सुनैना बोली- आरोपियों के खिलाफ करें कार्रवाई, गरीबों को मिलनी चाहिए राहत

Sun, 21 May 2023 11:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

ग्राम भोट भक्काल निवासी शंकरलाल सैनी की पुत्री सुनैना सैनी ने इस बार सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा दी थी। जिसमें सुनैना ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर रामपुर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रविवार को सुनैना को एक दिन का विधायक बनाया।
विज्ञापन
सुनैना बनी एक दिन की विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के मिलक तहसील क्षेत्र के एक किसान ने एक दिन की विधायक सुनैना सैनी से शिकायत की कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। अफसरों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसके बाद सुनैना ने अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व को फोन किया और कहा एडीएम साहब! गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे गरीबों को राहत मिले। उन्होंने इस दौरान कार्यालय पर आए दर्जनों लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण किया।

विज्ञापन

 

ग्राम भोट भक्काल निवासी शंकरलाल सैनी की पुत्री सुनैना सैनी ने इस बार सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा दी थी। जिसमें सुनैना ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर रामपुर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने रविवार को सुनैना को एक दिन का विधायक बनाया। दोपहर बारह बजे विधायक की कार ग्राम भोट भक्काल पहुंची। सुनैना अपनी मां रूपवती के साथ विधायक की कार में बैठीं और रामपुर के कृष्णा विहार कालोनी स्थित रामपुर सेवक कार्यालय पर पहुंच गईं। जहां विधायक आकाश सक्सेना ने बुके भेंटकर सुनैना, उनके माता पिता और स्कूल के निदेशक शरद गुप्ता का स्वागत किया। 

इसके बाद सुनैना ने कार्यालय में आए क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। किसी ने राशन कार्ड न होने की समस्या रखी, तो किसी ने बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं को रखा। इसके अलावा जमीनों पर अवैध कब्जों और पुलिस विभाग से संबंधित समस्याएं भी रखीं। जिस पर सुनैना ने अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व हेम सिंह, संबंधित पुलिस अधिकारियों, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन कर जनता की समस्याओं का निस्तारण कराया।

लक्ष्मीनगर कालोनी में जलभराव की समस्या देखने पहुंची सुनैना
जिले में अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद सुनैना एक दिन की विधायक बनीं। जन समस्याएं सुनने के दौरान उनके सामने लक्ष्मीनगर कालोनी निवासी जितेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, विनोद कुमार आ गए। उन्होंने अपनी कालोनी में जलभराव की समस्या को रखा। जिसके बाद सुनैना ने नगर पालिका के कर्मचारियों को मौके पर ही बुला लिया और समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। उनके साथ विधायक आकाश सक्सेना भी पहुंच गए। सुनैना ने कहा कि जनता की किसी भी समस्या का त्वरित समाधान होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की टालमटोल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसके बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने समस्या का शीघ्र हल कराने का भरोसा दिया।

 
विज्ञापन

किसी ने बिजली तो किसी ने राजस्व विभाग से संबंधित रखीं शिकायतें
शहर विधायक आकाश सक्सेना के स्थान पर एक दिन की विधायक बनीं सुनैना ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान शिव विहार निवासी वीरवती ने राशन कार्ड न होने की समस्या रखी। कहा कि कई बार आवेदन करने के बाद भी राशन कार्ड नहीं बन सका। जिसके बाद सुनैना ने जिला पूर्ति अधिकारी को फोन कर समस्या का निस्तारण कराने को कहा। इसके बाद जय श्री ने शिकायत की कि उनके मुकदमे में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद सुनैना ने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को फोन कर शिकायत दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अजीतपुर निवासी रेनू राशन कार्ड, मिलक के भोजीपुरा निवासी धर्मेन्द्र जमीन पर कब्जा करने, टिकटगंज निवासी हरमान सिंह यादव बिजली की समस्या, सिविल लाइंस निवासी हीरा सिंह रास्ते की समस्या को लेकर आए। जिस पर सुनैना ने जिम्मेदार अफसरों से वार्ता कर समस्या का त्वरित निस्तारण कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें