फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आकाश सक्सेना ने कुंवर बासित अली से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बासित अली ने कहा कि वह जल्द ही रामपुर आएंगे और यहां के लोगों को भाजपा का समर्थन करने के शुक्रिया अदा करेंगे।
विज्ञापन

रामपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने के बाद आकाश सक्सेना इन दिनों लखनऊ में है। वह मुख्यमंत्री सहित पार्टी के अन्य कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। रविवार को उन्होंने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली से मुलाकात की। आकाश सक्सेना ने कुंवर बासित अली का इस बात के लिए शुक्रिया अदा की। उन्होंने उनके पक्ष में रामपुर में कई दिनों तक अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में प्रचार किया था। रामपुर में पसमांदा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका असर रहा कि बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मतदाता भाजपा से जुड़े। आकाश ने यकीन दिलाया कि रामपुर की अवाम से किए गए सारे वादों को पूरा किया जाएगा। रामपुर के विकास कार्यों को गति दिलाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। रामपुर को उद्योग नगरी बनने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। रामपुर में आने वाले दिनों में रोजगार की अच्छी व्यवस्था होगी। इस मौके पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रिजवान मीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें