फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंसी असलहों का दुरुपयोग, निरस्त होंगे तीनों लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में तीन लाइसेंसी असलहे बरामद करने के बाद पुलिस अब तीनों के लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी कर रही है। इस बावत जल्द ही रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को शाहबाद ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव चल रहा था। चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी राजरानी ग्राम टांडा गांव निवासी महेंद्र सिंह, उनके यहां काम करने वाला टांडा गांव निवासी उरमान और उनका रिश्तेदार दिल्ली के बेगमपुर रोहिणी निवासी वीर सिंह शस्त्र लिए हुए बैठे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और शस्त्र लाइसेंस समेत तीनों को थाने ले आई।
लाइसेंसों की जांच में पता लगा कि महेंद्र पाल के पास जो रायफल थी, वह उनकी ही थी। लेकिन, उसमान के पास मिली रायफल प्रत्याशी के जेठ प्रेमपाल के नाम थी। जबकि, वीर सिंह के पास से बरामद हुई रायफल ग्राम जगेसर निवासी सुरजा देवी की निकाली। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हालांकि, तीनों को थाने से ही जमानत दे दी गई थी। अब तीनों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बावत पुलिस जल्द ही अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक, शगुन गौतम ने कहा कि शाहबाद में बरामद हुए तीनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी जाएगी। चूंकि, पहले तीनों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे, जबकि बाद में निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। क्योंकि, तीनों ही अपने शस्त्र लाइसेंसों का दुरुपयोग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें