फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी कौम के लोगों बीएसपी से जुड़ो': भ्रामक फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें, आजम खां बोले- हम डाल के पक्षी नहीं

Thu, 09 Oct 2025 11:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

गौरतलब है कि 23 महीने जेल में बिताने के बाद रिहा हुए आजम खां के बसपा में शामिल होने की चर्चाएं पहले से ही चल रही थीं। पोस्ट वायरल होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने इसका खंडन किया।
विज्ञापन
Azam Khan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती की लखनऊ रैली के दौरान सपा नेता आजम खां के नाम और फोटो वाली एक फेसबुक आईडी से बसपा में शामिल होने की अपील वाली एक पोस्ट ने राजनीतिक उठापटक की अटकलों को हवा दे दी। हालांकि, सपा जिलाध्यक्ष ने इस पोस्ट को शरारत बताते हुए स्पष्ट कर दिया कि यह आजम खां ने नहीं की थी। कहा कि जल्द ही इस आईडी की शिकायत पुलिस से करेंगे।

विज्ञापन

 

मामला तब सामने आया जब लखनऊ में बसपा की रैली चल रही थी। इसी दौरान आजम खां के नाम से बनी एक फेसबुक आइडी जिसमें लिखा था आजम खान फैन पेज प्राउडी अकाउंट। ये पेज अक्तूबर 2021 में बना है। इसके फॉलोवर 49.8 के हैं। इस पोस्ट को देर शाम तक 23 हजार से अधिक लोग देख चुके थे और 172 लोगों ने इसे शेयर भी किया है। इस पोस्ट में लिखा था यूपी में बीजेपी का राजनीतिक सफाया बहिन मायावती जी ही कर सकती हैं। मेरी कौम के लोगों बीएसपी से जुड़ो...यूपी में बीएसपी का कोर वोटर के साथ तुम्हारा वोट जुड़ गया तो बीजेपी गायब हो जाएगी। इस पोस्ट ने आजम खां के समर्थकों के बीच खलबली मचा दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 23 महीने जेल में बिताने के बाद रिहा हुए आजम खां के बसपा में शामिल होने की चर्चाएं पहले से ही चल रही थीं। पोस्ट वायरल होने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने इसका खंडन किया। कहा कि ये आजम का पेज और आईडी नहीं है। जल्द ही इस मामले में पुलिस से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें