रामपुर। जेसीबी छुड़ाने को लेकर वन विभाग के डीएफओ (जिला वन अधिकारी) से हुई अभद्रता के मामले में अब डीएफओ ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।
डीएफओ ने आरोप लगाया कि 14 नवंबर को कुछ लोग उनके दफ्तर में आ गए थे। इसके बाद सीज जेसीबी को छुड़ाने की मांग करने लगे। मना करने पर उनका फोन छीन लिया। एक व्यक्ति ने उनका हाथ पकड़कर अभद्रता की। इससे हड़कंप मच गया था, जिसके बाद दफ्तर के कर्मचारियों ने बीच बचाव कराया। बाद में सभी आरोपी धमकी देते हुए चले गए। डीएफओ एके कश्यप ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने सिविल लाइंस पुलिस और अपने विभाग के शासन स्तर के अधिकारियों को भी जानकारी दी है।