फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: दूध विक्रेता को रास्ते में घेरा..लाठी-डंडों से किया वार और उतार दिया मौत के घाट

Tue, 26 Jul 2022 04:34 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में जमीन विवाद के चलते एक दूध विक्रेता को मौत के घाट उतार दिया। दूध विक्रेता को रास्ते में घेरकर हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
रामपुर में हत्या के बाद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि विवाद की रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने दूध विक्रेता को रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर दूध विक्रेता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए तो उनसे भी लाठी-डंडो से मारपीट कर पथराव शुरू कर दिया। हमले में दूध विक्रेता की मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। आरोपी मारपीट कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र के हरजीपुर गांव की है। गांव निवासी रमेश (37) ने गांव के ही कल्लू से करीब दस साल पहले करीब ढाई सौ गज भूमि खरीदी थी। आरोप है कि तभी से कल्लू के भाई पूरन सिंह उससे रंजिश मानने लगे। आरोप है कि पूरन सिंह रमेश को भूमि पर कब्जा ही नहीं देने की बात कहते हुए पहले भी विवाद कर चुका था। आरोप है कि इस बीच मंगलवार सुबह को रमेश दूध लेकर आ रहा था तो पूरन सिंह ने आठ-दस अन्य लोगों के साथ मिलकर रमेश को रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों के पास अवैध तमंचे होने का भी पीड़ितों ने आरोप लगाया है।

इस बीच सूचना पर रमेश के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की दी। इस मारपीट में रमेश की मौत हो गई जबकि रमेश की मां सुशीला और पत्नी विमला देवी के साथ ही राजेश, सोमपाल, सुरजन सिंह, रामबहादुर और मनीषा घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें