फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मिलक-बिलासपुर मार्ग 15 दिन के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। मिलक-बिलासपुर रोड पर पीलाखार नदी में बने पुल की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लोनिवि ने इस पुल को 15 दिन के लिए बंद कर दिया है। 14 दिसंबर को यह पुल मरम्मत के बाद यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह पुल ग्राम रास डांडिया और सिमरा गांव के बीच मिलक से करीब 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था, जो अब काफी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है।
पहले 21 नवंबर से पुल के मरम्मत का काम होना था। इसके बाद 27 नवंबर से शुरू होना था। लेकिन प्रशासन और पुलिस की अनुमति नहीं मिल पाने के कारण इसका काम नहीं शुरू नहीं हो सका। अब अनुमति मिलते ही 15 दिन तक यातायात रोकने का फैसला लागू हो गया है। मार्ग बंद होने के बाद पूरी तरह डायवर्जन लागू कर दिया गया है। इस दौरान केमरी व आसपास से आने वाले वाहन रामपुर मार्ग से नैनीताल बाईपास होकर मिलक पहुंचेंगे या कल्याणपुर, सिर्रा एवं नवदिया होते हुए मिलक आएंगे। मिलक से बिलासपुर जाने वाले वाहन भी इसी रूट का प्रयोग करेंगे। लोक निर्माण विभाग के एई हर्षित जैन ने बताया कि फिलहाल 15 दिन के लिए आवागमन बंद किया जा रहा है अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे कुछ दिनों के लिए और भी आवागमन बंद कराया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें