रामपुर। तुरैहा मछुआ समाज की बैठक में मेधावी छात्र सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। चौकी हजियानी स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष कमल तुरैहा ने कहा कि समाज के बच्चों और युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समारोह 28 जून को सुबह जिला सहकारी बैंक सभागार में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल, उत्तराखंड के अपर न्यायाधीश सुधीर तोमर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिज्ञासा हॉस्पिटल, मुरादाबाद के डॉ. सीपी सिंह समेत अन्य लोग शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजन की सभी जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं और उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा। बैठक में जिलामंत्री रामसिंह तुरैहा, मेवीराम, विनोद कश्यप, अरविंद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।