फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान पर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
रामपुर में दुकानदारों के चालान काटने के विरोध में नसरुल्ला खां बाजार में नारेबाजी करते उद्योग व? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। जिला प्रशासन और नगर पालिका की टीम द्वारा व्यापारियों का अतिक्रमण, नाली में पालिथीन पड़े होने और अन्य वजहों से जो चालान किया गया है उसका उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने भारी विरोध किया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों पर न सिर्फ जुर्माना लगाया गया है बल्कि उनको अपमानित भी किया गया है। व्यापार मंडल व्यापारियों का अपमान सहन नहीं करेगा। इस मुद्दे पर जल्द ही बैठक कर रणनीति का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की शाम जिला प्रशासन और नगरपालिका की टीम ने शाहबाद गेट से लेकर बाजार नसरूल्ला खां तक लगभग 40 व्यापारियों पर जुर्माना लगाया था। इस कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थीं। सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शाहबाद गेट से लेकर टीपू सुल्तान मार्केट तक के व्यापारियों से रविवार की शाम हुई घटना की जानकारी हासिल की। शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि व्यापारियों के सम्मान के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसको लेकर जल्द ही व्यापार मंडल की बैठक बुलाई जाएगी और जो अभी आवश्यक होगा कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर शाहिद शम्सी, जगन्नाथ चावला, शुएब मोहम्मद, हरीश अरोड़ा, बिलाल शम्सी, अवतार सिंह, उजैर, शाकेब, मुकेश आर्य, अनिल अरोड़ा, राम गुप्ता, मोहसिन, वाजिद खां, प्रदीप खंडेलवाल, हारिश शम्सी, अजय अग्रवाल, नरेश अरोड़ा, चंद्रप्रकाश रस्तोगी सहित व्यापार मंडल के अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें