फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रेलवे से जुड़ी समस्याओं पर राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर(रामपुर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कुछ पदाधिकारी मंगलवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख से उनके कैंप कार्यालय पर मिले। उन्होंने रेलवे की समस्याओं से संबंधित केंद्रीय रेलमंत्री को संबोधित तीन ज्ञापन राज्यमंत्री को सौंपे। व्यपारियों ने ज्ञापन में बिलासपुर रोड रेलवे स्टेशन पर दूसरी तरफ भी प्लेटफार्म बनवाने, लालकुआं से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन का यहां ठहराव कराने, अमृतसर व जम्मू प्रत्येक मंगलवार को जाने वाली ट्रेनों में से एक ट्रेन का दिन बदलवाने, लालकुआं से काशीपुर होकर मुरादाबाद के रास्ते अमृतसर साप्ताहिक जाने वाली ट्रेन को लालकुआं के बजाय काशीपुर से लालकुआं, रुद्रपुर, बिलासपुर, रामपुर होकर मुरादाबाद भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

कृषि राज्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराएंगे। ज्ञापन देने वालों में धन्नूमल बंसल, सुदर्शन मदान, अंशुल अग्रवाल, हाफिज ताहिर, रवि यादव, जोगपाल सिंह, विशाल अग्रवाल आदि मुख्य थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें