फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कोहरे के बीच बढ़ी गलन, पारा चार डिग्री लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी बोले, तीन दिन जमकर पड़ेगा कोहरा, अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में मंगलवार को पारा चार डिग्री तक लुढ़क गया। घने कोहरे के कारण गलन बढ़ी रही और ठिठुरन महसूस की गई। धूप न निकलने से दिन भर ठंडक बनी रही और लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विज्ञानी ने अगले तीन दिन तक घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सोमवार के बाद मंगलवार सुबह भी शून्य दृश्यता के साथ कोहरा छाया रहा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक धुंध बनी रही। जरूरी काम से ही लोग सड़कों पर निकले। दोपहर 12 बजे बाद मौसम कुछ खुला, लेकिन धूप न निकलने से राहत नहीं मिली। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। लखनऊ के मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार रामपुर में पारा चार डिग्री गिरा है और तीन दिन तक कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन

-
स्वार में ठंड के कारण वकीलों की हड़ताल
स्वार। तराई से सटे स्वार क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। ठंड के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। बार वेलफेयर एसोसिएशन और सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के वकीलों ने हड़ताल की घोषणा की। इसके कारण वादकारी तारीख लेकर लौट गए।
दोनों बार एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक में अत्यधिक ठंड, घना कोहरा और वादकारियों की अनुपस्थिति के चलते न्यायिक कार्य न करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर 17 दिसंबर को प्रस्तावित जिला बंद के समर्थन का फैसला भी किया गया। वकीलों ने 16 व 17 दिसंबर को हड़ताल की सूचना अधिकारियों को दे दी। संवाद
विज्ञापन

-
टांडा में 12 स्थानों पर जल रहे अलाव
टांडा। घने कोहरे और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। नावेद, अंकित पाल, कारी जमील, रियासत और मुस्तजाब सहित नागरिकों ने नगर पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज से अलाव की संख्या बढ़ाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में 12 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। नगर में कुल 22 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां जल्द ही अलाव जलाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें