फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: परवेज की घातक गेंदबाजी के आगे ढेर हुई मेलबर्न क्रिकेट क्लब की टीम

Wed, 15 Jan 2025 12:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। मंसब अली स्टेडियम में चल रहे अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल क्रिकेट लीग में मंगलवार को हुए एकतरफा मुकाबले में रॉयल नवाब क्रिकेट क्लब ने मेलबर्न क्रिकेट क्लब को छह विकेट से मैच हरा दिया। घातक गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज परवेज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मंगलवार को आयोजित मैच में रॉयल नवाब क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया और उनके फैसले को सही साबित करते हुए टीम के गेंदबाज परवेज ने अपनी धारदार गेंदबाजी के जरिये चार विकेट लेकर मेलबर्न क्रिकेट क्लब की बल्लेबाजों को ढेर कर दिया। मेलबर्न क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 16 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 15 ओवरों में मात्र 99 रनों का टारगेट दिया। जिसमें शहजाद ने 23 और अजरूद्दीन ने 18 रनों की पारी खेली। मेलबर्न क्रिकेट क्लब के दिए स्कोर का पीछा करने उतरी रॉयल नवाब क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सिहाब और सुहैल के 27-27 रनों की बदौलत मात्र 13.2 ओवरों में रॉयल नवाब ने 100 रन चार विकेट के नुकसान पर बना दिए। कमेंट्री अब्दुल रज्जाक और महफूज मुन्ना, स्कोरिंग मौलाना जुनैद तथा अंपायरिंग कफील और इकबाल ने अंजाम दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें