फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पांच वर्षो में अर्जित आय का डीएम ने मांगा ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डीएम ने रविंद्र कुमार मॉदड़ ने रामपुर विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पिछले पांच वर्षां में अर्जित आय के बारे मे जानकारी ली गयी। इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी को जिला विकास प्राधिकरण हेम सिंह ने बताया कि आय में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही भूखंडीय विकास के खिलाफ आरडीए की सक्रियता काफी हद तक बढ़ गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 से वित्तीय वर्ष 2022-23 में अद्यतन आय के आंकड़ों में वित्तीय वर्ष 2018-19 में लक्ष्य 547 लाख रूपए के सापेक्ष प्राप्त आय 175.89 लाख रूपए, वित्तीय वर्ष 2019-20 में लक्ष्य 558 लाख रूपए के सापेक्ष प्राप्त आय 139.44 लाख रूपए, वित्तीय वर्ष 2020-21 में लक्ष्य 567 लाख रूपए के सापेक्ष प्राप्त आय 87.24 लाख रूपए, वित्तीय वर्ष 2021-22 में लक्ष्य 515 लाख रूपए के सापेक्ष प्राप्त आय 293.11 लाख रूपए एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य 376.42 लाख रुपए की आय हुई है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अवैध निर्माण के शमन, ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त मानचित्रों के समयबद्व निस्तारण तथा अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण, विशेषकर प्राधिकरण विकास क्षेत्र में अवैध भूखंडीय विकास के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के तहत 2021-22 व वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राधिकरण द्वारा अधिकतम आय अर्जित की गई है। इस दौरान एडीएम ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा विगत् दो वर्षों में प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत 410 लाख लागत से पार्कों, चौराहों एवं सड़कों का निर्माण, विकास कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें